पालमपुर, 18 नवंबर 2025: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पालमपुर के एक दिवसीय दौरे पर बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने 19.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पालमपुर हैलीपोर्ट की नींव रखी।
हैलीपोर्ट में यात्री टर्मिनल भवन, फायर स्टेशन, यूटिलिटी बिल्डिंग और यात्रियों के लिए तमाम सुविधाएं होंगी। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए वादा किया। यह प्रोजेक्ट अप्रैल 2026 महीने में पूरा हो जाएगा। इसके बाद चंडीगढ़ और शिमला के लिए सस्ती हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी।
सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा जिले के लिए सरकार कई बड़ी विकास योजनाएं चला रही है। पालमपुर में पर्यटन गांव बनाने का प्लान भी तैयार था। लेकिन भाजपा के कुछ लोगों ने कोर्ट में केस कर रोक लगा दी। हम इन अड़चनों को जल्द दूर करेंगे।
हैलीपोर्ट बनने से पालमपुर की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। पर्यटन को भी बल मिलेगा।
ये भी देखे: Shimla News: नशामुक्ति दौड़ में राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री सुक्खू भी लगाएंगे दौड़