Pakistani Hindu Visa Update: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने का फैसला किया है। इसके बाद पाकिस्तानी हिंदुओं में चिंता बढ़ गई। अब विदेश मंत्रालय ने बड़ा ऐलान किया है कि पाकिस्तानी हिंदुओं का वीजा रद्द नहीं किया जाएगा। भारत में रहने वाले पाकिस्तानी हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जिन पाकिस्तानी हिंदुओं को लंबे समय के लिए वीजा दिया गया है, उन्हें वापस नहीं जाना होगा। बड़ी संख्या में हिंदू पाकिस्तान से भारत आये हैं और यहां की नागरिकता के लिए आवेदन कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, हजारों पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी भारत के अलग अलग शहरों में रहते हैं।
राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जिलों में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी रहते हैं। जोधपुर में उनके लिए उपयुक्त बस्तियां बनाई गई हैं। दिल्ली के मजनू का टीला और आदर्श नगर जैसे इलाकों में पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी रहते हैं।
बता दे कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 26 पर्यटकों की हत्या के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक हुई थी। इसमें पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, उन्हें भारत छोड़ने के लिए 72 घंटे का समय दिया गया।
ये भी देखे: पहलगाम हमले के आरोपी आसिफ शेख के घर को बम से उड़ाया, दूसरे के घर पर चला बुलडोजर