Asim Malik appointed as Pakistan NSA: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान की नींद हराम हो गई है। उसे लगातार भारत की कारवाई का डर सता रहा है। पाकिस्तान ने इसी डर से अब एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पाकिस्तान ने ISI चीफ असीम मलिक को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) बनाया है। असीम को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
असीम मलिक को पिछले वर्ष सितम्बर में ISI प्रमुख नियुक्त किया गया था। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान ने अब असीम मलिक को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार दिया है। पाकिस्तान ने असीम मलिक को यह जिम्मेदारी ऐसे समय सौंपी है जब भारत के साथ हालात सबसे तनावपूर्ण हैं।
आपको बता दे कि अप्रैल 2022 के बाद से पाकिस्तान में कोई NSA नहीं है। पाकिस्तान के अंतिम राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ थे। अब उनके बाद आसिम ने जिम्मेदारी संभाल ली है। वह आईएसआई प्रमुख के साथ-साथ NSA के पद पर भी बने रहेंगे।
पाकिस्तान से पहले भी भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद में बड़े बदलाव किए थे। भारत ने पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसमें कुल 7 सदस्यों को शामिल किया गया है। भारत ने एनएसए बोर्ड में सेना, नौसेना और वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों को शामिल किया है।
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं। पाकिस्तान को लगता है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है।
ये भी देखे: पाकिस्तान भारत पर नजर रखने के लिए चीन के उपग्रहों का कर रहा उपयोग, चीन कर रहा मदद