अफगानिस्तान में एक प्रशिक्षण शिविर में पाक ने किया हवाई हमला

कई विद्रोहियों के मारे जाने की सूचना

by TheUnmuteHindi
अफगानिस्तान में एक प्रशिक्षण शिविर में पाक ने किया हवाई हमला

अफगानिस्तान में एक प्रशिक्षण शिविर में पाक ने किया हवाई हमला
कई विद्रोहियों के मारे जाने की सूचना
नई दिल्ली, 25 दिसंबर : अफगानिस्तान में एक प्रशिक्षण शिविर पर पाकिस्तान द्वारा बड़ा हवाई हमला किए जाने का समाचार है, जिसमें कई विद्रोही भी मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि हमले पाकिस्तान की सीमा से सटे पकतीका प्रांत के पहाड़ी इलाके में किए गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि लड़ाकू विमान अफगानिस्तान के अंदर तक घुस गए थे या नहीं और हमले कैसे किए गए। पाकिस्तानी सेना के किसी भी प्रवक्ता ने इस संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। मार्च के बाद से पाकिस्तानी तालिबान के कथित ठिकानों पर इस तरह का यह दूसरा हमला है। उस समय पाकिस्तान ने कहा था कि अफगानिस्तान के अंदर सीमावर्ती क्षेत्रों में खुफिया जानकारी के आधार पर हमले किए गए। काबुल में, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा करते हुए कहा कि हमले में महिलाओं और बच्चों सहित आम नागरिकों को निशाना बनाया गया। उसने कहा कि इनमें अधिकतर लोग वजीरिस्तान क्षेत्र के शरणार्थी थे। मंत्रालय ने कहा, ‘अफगानिस्तान इसे सभी अंतर्राष्ट्रीय सिद्धांतों के खिलाफ एक क्रूर कृत्य मानता है और इसकी कड़ी निंदा करता है। उन्होंने इसका विरोध भी किया है।

You may also like