पाक ने फिर अलापा कश्मीर का राग, भारत ने दिया मुंह तोड़ जवाब
अमेरिका, 19 फरवरी : पाकिस्तान द्वारा कश्मीर का मुद्दा एक बार फिर से उठाने पर भारत ने उसे मुंह तोड़ जवाब दिया है। जानकारी के अनुसार अब पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर पाकिस्तान ने कश्मीर राग अलापा है। कुछ दिनों पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कश्मीर का मुद्दा उठाया था। पाकिस्तान विदेश मंत्री की टिप्पणी पर भारत ने करारा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने मंगलवार को साफ-साफ लफ्जों में कहा कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कश्मीर पर पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा की भी आलोचना की है। पार्वथानेनी हरीश ने कहा, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने अपनी टिप्पणी में भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से जम्मू-कश्मीर का उल्लेख किया है। मैं फिर से साफ करना चाहूंगा कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा रहा है और हमेशा रहेगा। उन्होंने आगे कहा, पाकिस्तान का झूठ और प्रोपेगेंडा कश्मीर की जमीनी हकीकत को नहीं बदल सकते।
पाक ने फिर अलापा कश्मीर का राग, भारत ने दिया मुंह तोड़ जवाब
58