PAK vs SL Asia Cup Highlights: एशिया कप 2025 के 15वें मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को रोमांचक तरीके से 5 विकेट से मात दे दी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 133 रन बनाए।जिसके जवाब में पाकिस्तान को 134 रनों का आसान-सा लगने वाला टारगेट मिला। पाकिस्तान ने 18 ओवर में ही इसे हासिल कर लिया। सुपर-4 स्टेज में उनकी पहली जीत है। दूसरी ओर, श्रीलंका के लिए यह लगातार दूसरी हार साबित हुई। अब फाइनल का सफर उनके लिए पहाड़ जैसा चैलेंजिंग हो गया है।
मोहम्मद नवाज और हुसैन तलत ने जीत तक पहुंचाया
चेज शुरू होते ही पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने ठोस शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन उसके बाद मैच में ट्विस्ट आ गया। फरहान सिर्फ 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर लौटे, तो फखर ने 19 गेंदों में 17 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। फिर सैम अयूब महज 2 और सलमान आगा 5 रन जोड़ पाए। एक पल तो ऐसा आया जब पाकिस्तान 80 रनों पर 5 विकेट गंवा चुकी थी, और टेंशन चरम पर थी। लेकिन हुसैन तलत (नाबाद 32) और मोहम्मद नवाज (नाबाद 38) की शानदार साझेदारी ने टीम को संकट से उबारा और जीत की माला पहना दी।
श्रीलंका की ओर से तीक्ष्णा और हसरंगा ने दो-दो शिकार कर चमक दखाई, लेकिन ये काफी न साबित हुआ।
ये भी देखे: IND vs OMN: आमिर कलीम के धमाकेदार अर्धशतक के बावजूद भारत ने ओमान को 21 रन से हराया