ओवल इनविंसिबल्स ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता द हंड्रेड 2025 का खिताब

by Manu
ओवल इनविंसिबल्स

लंदन, 01 सितंबर 2025: सैम बिलिंग्स की कप्तानी वाली ओवल इनविंसिबल्स ने द हंड्रेड 2025 के फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 26 रनों से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। नीता अंबानी की मालिकाना हक वाली इस टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे इस टूर्नामेंट के बेताज बादशाह हैं। आइए जानते हैं फाइनल में क्या हुआ, चैंपियन टीम को कितनी इनामी राशि मिली और इस सीजन का हीरो कौन रहा।

द हंड्रेड 2025 के फाइनल में क्या हुआ

टॉस जीतकर सैम बिलिंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ओपनर विल जैक्स ने 41 गेंदों में 72 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। जॉर्डन कॉक्स ने भी 28 गेंदों में 40 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूती दी। ओवल इनविंसिबल्स ने निर्धारित ओवरों में 168 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

जवाब में ट्रेंट रॉकेट्स की टीम 142 रन ही बना सकी। मार्कस स्टोइनिस ने 38 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 64 रनों की जोरदार पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। ओवल इनविंसिबल्स की जीत में नाथन साउटर का अहम योगदान रहा, जिन्हें फाइनल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। साउटर ने 20 गेंदों में 25 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिसमें ट्रेंट रॉकेट्स के टॉप-3 बल्लेबाज शामिल थे।

ये भी देखे: द हंड्रेड 2025: राशिद खान की फिरकी में उलझा लंदन स्पिरिट, ओवल इन्विंसिबल्स ने 6 विकेट से जीता ओपनिंग मुकाबला

You may also like