नई दिल्ली, 18 अक्तूबर : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैं कल महाराष्ट्र जा रहा हूं। हमारा प्रयास है कि ‘इंडिया’ गठबंधन चुनाव जीते। वहां शरद पवार, पूर्व मुख्यमंत्री की पार्टी (शिवसेना यूबीटी) और समाजवादी पार्टी सहित अन्य पार्टियां हैं। उन्होंने कहा कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का प्रमुख घटक दल होने के नाते आगामी विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए और सीट की मांग करेंगे। यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2019 में महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों में सपा ने 7 सीट पर प्रत्याशी उतारे थे और उनमें से 2 ने जीत हासिल की थी हालांकि बाकी सीट पर उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, कि हमारा प्रयास ‘इंडिया’ गठबंधन के बैनर तले चुनाव लडऩा है। हमने कुछ सीटें मांगी हैं और हमें उम्मीद है कि जहां हमारे पास दो विधायक हैं वहां हमें और सीट पर जीत मिलेगी। हम पूरी ताकत से ‘इंडिया गठबंधन के साथ खड़े रहेंगे। हम चाहते हैं कि इंडिया गठबंधन चुनाव जीते।
हमारा प्रयास इंडिया गठबंधन चुनाव जीते : अखिलेश यादव
54
previous post