सूलर में ग्राम सभा का इजलास करवाया और लोगों की समस्याएं सुनी

दरपेश समस्याओं से सरपंच और पंचायत को अवगत करवाया

by TheUnmuteHindi
सूलर में ग्राम सभा का इजलास करवाया और लोगों की समस्याएं सुनी

सूलर में ग्राम सभा का इजलास करवाया और लोगों की समस्याएं सुनी
पटियाला, 31 दिसम्बर : गांव सूलर में सरपंच जतिन्दर कौर की तरफ से ग्राम सभा का इजलास करवाया गया, जिसमें गांव वासियों ने हिस्सा लिया और दरपेश समस्याओं से सरपंच और पंचायत को अवगत करवाया। इस मौके नौजवान नेता रजिन्दर सिंह बब्बी विशेष तौर पर उपस्थित थे। इजलास दौरान पंचायत की तरफ से गांव वासियों की एक- एक करके समस्याएं सुनी, जिनमें लोगों की तरफ से कुछ मोहल्लों में सीवरेज और लाइटों की समस्या, गांव के ग्राउंड के नौजवानों के लिए जीम और कई स्थान पर गलियां पकी करने की मांग की, जिसको पंचायत की तरफ से भरोसा दिलाया की जिन मोहल्लों और गलियों में सीवरेज नहीं पड़ा, वहां जल्द डलवा दिया जाएगा। स्ट्रीट लाइटों की समस्या भी तुरंत हल कर दी जाएगी। इससे बिना कच्चे घरों वाले गरीब और जरुरतमंदों को मकान बनाने के लिए सरकारीस्कीम का लाभ लेने में पहल के आधार पर सहायता की जाएगी। सूलर के सरपंच द्वारा सबकी समस्याएं हल करने का पूरा भरोसा दिलाया।
इस मौके हाजिर पंचायत सैक्ट्री गुरदीप सिंह की तरफ से पंचायत को स्वै निर्भर होने के लिए गांव में आमदन के साधन पैदा करने के नुक्ते सांझे किए। सैक्ट्री गुरदीप सिंह ने कहा की ज़्यादातर गांवों में पंचायतों को गांवों के विकास के लिए या फिर गांव के छोटे मोटे कामों के लिए सरकार से मिलने वाली ग्रांटों पर ही निर्भर रहना पड़ता है, जबकि पंचायत नियमों अनुसार गांव के लिए आमदन जरनेट कर सकतीं हैं, जिससे गांवों के छोटे मोटे कामों के लिए सरकार पर निर्भर न रहना पड़े। नौजवान नेता राजिंदर ङ्क्षसह बब्बी द्वारा गांव वासियोंं व खास करके नौजवानों को अपील की कि गांव के विकास कार्यांे के लिए पंचायत का पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि आगे भी समय समय पर ऐसे खुले इजलास करवाए जाएंगे। इस मौके पंचायत सचिव गुरदीप ङ्क्षसह, राजिंदर ङ्क्षसह बब्बी, पंचायत मैंबर मोहन ङ्क्षसह, निशान ङ्क्षसह, हरमन कौर मौजूद थे।

You may also like