डेरा बाबा बुद्ध दास जी में करवाया धार्मिक समारोह का आयोजन
मकर संक्राति के दिन होती है नए वर्ष की शुरूआत : डॉ. सिकंदर सिंह
फतेहगढ़ साहिब, 16 दिसम्बर : मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में डेरा बाबा बुद्ध दास जी में महंत डा. सिकंदर सिंह की रहनुमाई में धार्मिक समारोह करवाया गया, जिस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्वंालुओं द्वारा पूजा अर्चना करते हुए सर्बत के भले की अरदास की गई, क्योंकि प्राचाीन गाथाओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन नए वर्ष की शुरूयात होती है और मकर संक्रांति का दिन सुर्य के मकर राषि में प्रवेश करने का प्रतीक हैं । डा. सिकन्दर सिंह ने कहा कि हिंदु धर्म में इस दिन का बहुत महत्व है और लोग मकर संक्रांति पर स्नान ,दान और पुजा पाठ करते हैं जिससे घर में सुख व स्मृद्धि बनी रहती है। उन्होंने कहा कि कहा कि हर धार्मिक दिन का अपना अलग ही महत्व होता है जो विभिन्न वर्ग के लोगों के जीवन में उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाले दिन व उनके भीतर धार्मिक आस्था बनाए रखने वाले पर्व होते हैं। जिसके चलते हमें सभी धर्मों के दिन त्यौहारों को आपसी एकता का परिचय देते हुए मिल जुल कर मनाना चाहिए। इस दौरान आए श्रद्धालुओं के लिए लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर डां आफताब ङ्क्षसह,पुर्व पार्षद रेनु हेपी,करनेल ङ्क्षसह,हरंचद ङ्क्षसह,रिंकु बाजवा,गुरशेर ङ्क्षसह,दिदार ङ्क्षसह,जसपाल ङ्क्षसह आदि मौजूद थे।
डेरा बाबा बुद्ध दास जी में करवाया धार्मिक समारोह का आयोजन
मकर संक्राति के दिन होती है नए वर्ष की शुरूआत : डॉ. सिकंदर सिंह
216