30 को किसानों द्वारा पंजाब बंद में सिर्फ एमरजेंसी सेवाएं रहेंगी बहाल

रेल यातायात और बस सर्विस भी रहेगी बंद : पंधेर

by TheUnmuteHindi
30 को किसानों द्वारा पंजाब बंद में सिर्फ एमरजेंसी सेवाएं रहेंगी बहाल

30 को किसानों द्वारा पंजाब बंद में सिर्फ एमरजेंसी सेवाएं रहेंगी बहाल
रेल यातायात और बस सर्विस भी रहेगी बंद : पंधेर
चंडीगढ़, 26 दिसंबर : आगामी 30 दिसंबर को किसानों द्वारा पूर्ण पंजाब बंद का ऐलान किया गया। इस बंद दौरान केवल एमरजेंसी सेवाएं ही बहाल रहेंगी तथा ट्रेनें, बसें और अन्य सरकारी व निजी संस्थान बंद रहेंगे। पंजाब बंद को लेकर आज खनौरी में कई संगठनों की बैठक हुई है। बैठक के बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया है कि इस दौरान सडक़ और रेल यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। सरकारी और निजी संस्थान भी बंद रहेंगे। बैठक में शिक्षक, परिवहन, बिजली कर्मचारी, आशा वर्कर, पूर्व सैनिक, प्रोफेसर, पत्रकार संघ, व्यापार मंडल ने हिस्सा लिया, जिसमें फैसला किया गया कि रेल यातायात व बस सॢवस भी बंद रहेगी।
27 को चलाएंगे पैदल जागरूकता मार्च
शंभू व खनौरी मोर्चा के चल रहे संघर्षांे के कन्वीनर सरवन ङ्क्षसह पंधेर न बताया कि 30 दिसंबर को पंजाब बंद के आह्वान की तैयारियों के लिए 27 दिसंबर को किसान समुचे पंजाब के बाजारों में पैदल जाकर जागरूकता मुहिम चलाएंगे ताकि पंजाब को पूरीत रह बंद करके यह रोष मोदी तक पहुंचाया जा सके। नेताओं ने कहा िक आज आंदोलन देश स्तर पर पहुंच बना चुका है तथा देश भर में आज आंदोलन की हिमायत में मोमबत्ती मार्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को गांवों कस्बों वबड़े शहरों में किसानों, मजदूरों द्वारा पैदल यात्रा करके दुकानदारों, रेहड़ी फड़ी वालों, शैक्षणिक संस्थान आदि को बंद का समर्थन देने के लिए निवेदन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एमरजेंसी सेवाएं जैसे कि मैडिकल स्टोर, अस्पताल, एबुंलेंस, विवाह शादियां, एयरपोर्ट को जाने आने आदि को छोट रहेगी।

You may also like