पटियाला, 18 अप्रैल : कांग्रेस पार्टी के हलका पटियाला से इंचार्ज विष्णु शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ही भाजपा को हरा कर देश को बदल सकती है, जिस के लिए कांग्रेस की तरफ से मजबूती के साथ आगे बढ़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार धकेशाहियों के कारण कांग्रेसी नेताओं को दबा नहीं सकती। विष्णु शर्मा ने कहा कि पार्टी के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा को जानबूझ कर तंग परेशान किया जा रहा है। इस लिए अब माननीय हाईकोर्ट ने भी प्रताप सिंह बाजवा को राहत दी है, जिसके साथ सरकार की इकलाखी हार सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जोकि लोगों के लिए सही विकास करवा सकती है। विष्णु शर्मा ने कहा कि आज लोग फिर से कांग्रेस पार्टी को याद कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल के अंदर ना तो उनके कभी काम रुके हैं और ना ही कोई विकास कामों अंदर रुकावट आई है। इसलिए लोगों को पता चल चुका है कि कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जोकि उन के लिए सही विकास करवा सकती है। उन्होंने कहा कि आज आप पार्टी के बुरे राज के कारण लोग त्राह त्राह कर रहे हैं और आप पार्टी को कोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज लोगों के लिए यूथ कांग्रेस की तरफ से डटकर काम किया जा रहा है और लोगों के मसलों को हल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब लोग पूरी तरह कांग्रेस पार्टी के साथ हैं और कांग्रेस भी लोगों के साथ डटकर खड़ी है।
कांग्रेस ही भाजपा को हरा कर देश को बदल सकती है : विष्णु शर्मा
45