नेशनल थिएटर फेस्टिवल के दूसरे दिन बूढा मर गया नाटक का आयोजन
– मुख्य मेहमान के रूप में सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी, जिमखाना क्लब के अध्यक्ष दीपक कंपानी और होटल फ्लाईओवर के एमडी अक्षय गोपाल शामिल हुए
– बूढा मर गया नाटक की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया
पटियाला : कला कृति पटियाला और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर (एनजेडसीसी) के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव के दूसरे दिन नाटक बूढा मर गया का सफल मंचन किया गया। जिसके निर्देशक दिनेश अहलावत है और लेखिका मनोज मित्रा है। यह नाटक मंच आप सब का नई दिल्ली ग्रुप के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
उक्त नाटक बूढा मर गया एक हास्य नाटक है। इसमें एक बूढ़े आदमी को दिखाया गया है कि वह अपने बगीचे की रखवाली कैसे करता है! जिमींदार का पिता छकोरी जो अब भूत बन चुका है लेकिन फिर भी उस बगीचे का मोह नहीं छोड़ सका। इस लिए पिछले 30 वर्षों से वह एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर घूम रहा है, लेकिन अफसोस कि अब बूढ़े बंचा का एक पोता है जो उसके बगल में रहता है। पोते की शादी हो जाती है और दोनों रणनीति बनाते हैं कि बगीचे को हासिल करने के लिए बूढ़े आदमी को लंबे समय तक कैसे जीवित रखा जाए। दूसरी ओर, जमींदार और उसके परिवार की भी उस बगीचे के खेत पर नजर है कि उस बगीचे को बूढ़े आदमी से कैसे हासिल किया जाए। यह नाटक उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमता है।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सदस्य डॉ. धर्मवीर गांधी, जिमखाना क्लब के अध्यक्ष दीपक कंपानी और होटल फ्लाईओवर के एमडी अक्षय गोपाल ने भाग लिया । इस अवसर पर संबोधन करते हुए सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि कला कृति पटियाला द्वारा नाटक का संचालन करने का प्रयास सराहनीय कार्य । इसलिए कला कृति पटियाला की निर्देशक परमिंदर पाल कौर विशेष रुप में बधाई की पात्र हैं। उन्होंने कहा कि परमिंदर पाल कौर एक बहुत ही कुशल अभिनेत्री और निर्माता हैं ।
अभिनेता एवं निर्माता परमिंदर पाल कौर ने आगे बताया कि 9 नवंबर शनिवार को रंग संस्कार थिएटर ग्रुप अलवर के कलाकारों द्वारा नाटक एक राग दो स्वर का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर तक विभिन्न नाटकों का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान कलाकृति के चेयरमैन मनजीत सिंह नारंग (पूर्व आईएएस) ने कहा कि कलाकृति पटियाला द्वारा विभिन्न राज्यों से कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है, जिससे कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है और वे और अधिक उत्साह के साथ प्रस्तुति देते हैं।
इस अवसर पर कृति पटियाला के अध्यक्ष अवतार सिंह अरोड़ा, सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जस्सा सिंह संधू, उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाज सेविका सतिंदरपाल कौर, प्रो. जीवन बाला, आयोजन सचिव इंजी. एमएम सियाल और मीडिया सलाहकार उजागर सिंह सहित अन्य हस्तियां मौजूद रहीं । नाटक के दौरान मंच सचिव की भूमिका प्रो. मंजू अरोड़ा ने बाखूबी निभाई।
नेशनल थिएटर फेस्टिवल के दूसरे दिन बूढा मर गया नाटक का आयोजन
मुख्य मेहमान के रूप में सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी, जिमखाना क्लब के अध्यक्ष दीपक कंपानी और होटल फ्लाईओवर के एमडी अक्षय गोपाल शामिल हुए
57
previous post