श्री राम लला के राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ मौके बस्सी पठाना में लगाया लंगर
श्री राम नाटक और सोशल क्लब ने भी बांटे लड्डू
सरहिंद, 23 जनवरी : श्री राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ मौके राम भक्तों की तरफ से विशाल लंगर समाज सेवीं अनूप सिंगला के नेतृत्व में लगाया गया, जिस में विशेष तौर पर गुरप्रीत सिंह जीपी पूर्व विधायक ने भी शिरकत की। इस मौके अनूप सिंगला ने कहा कि आज श्री राम भगवान जी के मंदिर की दूसरी वर्षगांठ की खुशी में कुल्चे छोलों का लंगर लगाया गया। उन्होंने समूह जगत निवासियों को राम लला जी के आगमन की बधाई भी दीं। इसके अलावा कौंसिल प्रधान रविन्द्र रिंकू, राजेश गुप्ता और अन्य शख्सीयतों ने भी हाजिरी लगवाई। इस मौके ओम प्रकाश मुखीजा, मोहन लाल गोगना, राज कुमार, किसोरी लाल, रमेश कुमार सीआर, कौंसिल के पूर्व प्रधान रमेश गुप्ता, अमित कुमार, दीपक कुमार के अलावा भारी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर बस्सी पठाना के श्री राम नाटक और सोशल क्लब की तरफ से श्री राम लला की दूसरी वर्षगांठ मौके शहर के बाजारों में लड्डू बांटे गए और राम भक्तों की तरफ से ख़ुशी मनाई गई। इस मौके क्लब के प्रधान नीरज कौड़ा ने कहा कि श्री राम भगवान की कृपा के साथ जो अधोध्या में मंदिर बना है, उसकी दूसरी वर्षगांठ है, जिसको धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसके अलावा सभी शहर अंदर इस खुशी को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और मन्दिरों में भी इस त्योहार की पूरी धूम है। इस मौके प्रदीप मल्होत्रा, शाम सुंदर जरगर, रमेश कुमार सीआर, सुनील लूंबा, अनिल लूंबा, रमेश मल्होत्रा, दमन जिन्दल, प्रमोद कपिला, बंटी, भुपिन्दर सिंह टीटी, केशव कपिला आदि मौजूद थे।
श्री राम लला के राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ मौके बस्सी पठाना में लगाया लंगर
श्री राम नाटक और सोशल क्लब ने भी बांटे लड्डू
178