पंजाब बंद के आह्वान पर 30 दिसंबर को समुचे पंजाब के बिजली कर्मचारी सब डिवीजन स्तर पर रैलियां करके किसान जत्थबंदियों के प्रोग्रामों में शामिल होंगे : मनजीत चाहल
पटियाला, 29 दिसंबर : केंद्र सरकार की किसान, मजदूर, मुलाजिम विरोधी नीति और खनोरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तरफ से जारी मरन व्रत के समर्थन में पंजाब बिजली निगम के हजारों कर्मचारी 30 दिसंबर को सब डिवीजन स्तर पर रैलियां करेंगे। बिजली निगम की जत्थेबंदियां इम्प्लाइज सांझा फोर्म, बिजली मुलाजिम एकता मंच पर एसोसिएशन आफ जूनियर इंजीनियर के राज्य नेताओंं रत्न सिंह मजारी, गुरप्रीत सिंह गंडीविंड, रणजीत सिंह ढिल्लों, गुरवेल सिंह बल्लपुरिया, मनजीत सिंह चाहल और हरपाल सिंह की तरफ से सांझा बयान जारी करते कहा कि सयुंक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक के आह्वान पर किसान जत्थेबंदियों के जिला और तहसील स्तर पर होने वाले प्रोग्रामों में बिजली कर्मचारी शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ के मुनाफे वाले संस्ािान चंडीगढ़ बिजली निगम को कोडिय़ों के दाम निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी कर ली है। इसी दौरान बिजली कर्मचारियों की प्रमुख जत्थेबंदी इम्प्लाइज फेडरेशन के राज्य प्रधान गुरवेल सिंह बल्लपुरिया और महासचिव मनजीत सिंह चाहल ने बताया कि केंद्र सरकार ने यूपी में वारानसी व आगरा की 2 सरकारी कंपनियों को निजी हाथों में देने की कोशिशें जारी रखी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आगामी समय में निजीकरण के हमले का शिकार पंजाब का बिजली क्षेत्र भी होगा। उन्होंने बिजली कर्मचारियों को अपील की कि कल के संघर्ष में शामिल हुआ जाए।
पंजाब बंद के आह्वान पर 30 दिसंबर को समुचे पंजाब के बिजली कर्मचारी सब डिवीजन स्तर पर रैलियां करके किसान जत्थबंदियों के प्रोग्रामों में शामिल होंगे : मनजीत चाहल
हजारों कर्मचारी 30 दिसंबर को सब डिवीजन स्तर पर रैलियां करेंगे
65