डलेवाल की तरफ से मरन व्रत के 56वें दिन मुंह द्वारा मेडिकल सहायता व खाने पीने से जवाब

8 डाक्टरों की टीम ने डलेवाल को गुलूकोज द्वारा दी मैडीकल सहायता

by TheUnmuteHindi
डलेवाल की तरफ से मरन व्रत के 56वें दिन मुंह द्वारा मेडिकल सहायता व खाने पीने से जवाब

डलेवाल की तरफ से मरन व्रत के 56वें दिन मुंह द्वारा मेडिकल सहायता व खाने पीने से जवाब
– 8 डाक्टरों की टीम ने डलेवाल को गुलूकोज द्वारा दी मैडीकल सहायता
चंडीगढ़, 20 जनवरी : गत देर रात केंद्र सरकार के डैलीगेशन की तरफ से 14 फरवरी को बातचीत का न्योता आने के बाद देर रात 8 डाक्टरों की टीम ने मरन व्रत के 55वें दिन में पहुंचे किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल को गुलूकोज द्वारा मैडीकल ट्रीटमेंट दिया है। इससे पहले किसान नेता डलेवाल को समुचे अधिकारियों और किसान नेताओं ने मुंह के द्वारा मैडीकल ट्रीटमेंट लेने और कुछ खाने के लिए भी निवेदन किया था लेकिन जगजीत सिंह डलेवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि वह मरन व्रत जारी रखेंगे और मुंह द्वारा न तो कोई दवा लेंगे और न ही कुछ खाएंगे और वह अपना मरन व्रत उस समय तोड़ेंगे, जब केंद्र सरकार एमएसी समेत समूची किसानों की मांगों को पूरा कर देगी।
आज पंजाब सकरार की तरफ से पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू और एसएसपी डा. नानक सिंह अपनी टीम के साथ खनौरी बार्डर पर पहुंचे, जहाँ उन्हों ने किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल के साथ मुलाकात की और डाक्टरों के साथ भी बातचीत की। इसके बाद डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू और डा. नानक सिंह ने किसान नेताओं के साथ मीटिंग करके मरन व्रत पर बैठे 122 किसान जिनमें हरियाणा के 10 किसान भी हैं, को जूस पिलाकर उनका मरन व्रत खुलवाया। यह 122 किसान किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझंडा की अगुवाई में बैठे थे। खनौरी मोर्चे में आज संतुष्टि की लहर दिखाई दी और इतने बड़े संघर्ष के बाद केंद्र ने फिर बातचीत शुरू कर दी है, जिसके सार्थक नतीजे आने की उम्मीद नजर आ रही है।

You may also like