सोमवार को भारतीय बाजार की हुई कमजोर रुख से शुरूआत

by TheUnmuteHindi
सोमवार को भारतीय बाजार की हुई कमजोर रुख से शुरूआत

नई दिल्ली, 11 नवंबर : सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोर रुख के साथ शुरूआत हुई है। जानकारी के अनुसार
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है। सुबह 9:15 बजे, गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 77 अंक गिरकर 24,136 पर थे, जो नकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहे हैं। इस सप्ताह बाजार की दिशा व्यापक आर्थिक आंकड़ों, सितंबर तिमाही के नतीजों, वैश्विक रुझानों और विदेशी निवेशकों के रुख पर निर्भर करेगी। इसके अलावा, गुरु नानक जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे इस सप्ताह बाजार की अस्थिरता के मद्देनजर अपने निवेश पर विशेष ध्यान रखें और सोच समझ कर निवेश करें।

You may also like