NZ W vs BAN W: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 100 रन से हराया, हॉलिडे और डिवाइन की शानदार पारी

by Manu
NZ W vs BAN W

NZ W vs BAN W Match Report: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 11वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश  (NZ W vs BAN W) को 100 रनों से करारी मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज की है। खिलाड़ी ऑफ द मैच ब्रूक हॉलिडे (69 रन) और कप्तान सोफी डिवाइन (63 रन) की शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट पर 227 रन बनाए।

जवाब में बांग्लादेश की पारी 39.5 ओवरों में महज 127 रनों पर ढेर हो गई। बांग्लादेशी बल्लेबाजों में कोई अर्धशतक भी नहीं जमा सका। न्यूजीलैंड की जेस कर और ली ताहुहू ने तीन-तीन विकेट झटके। बांग्लादेश के लिए राबेया खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि मरूफा अख्तर, नाहिदा अख्तर, निशिता अख्तर और फहीमा खातून को एक-एक सफलता मिली।

228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को रोसमेरी मायर ने शुरुआत में ही पटक दिया। उन्होंने ओपनर शरमीन अख्तर (3) को क्लीन बोल्ड किया। जेस कर ने जल्दी ही दूसरी ओपनर रुबया हैदर (4) को डिवाइन के हाथों कैच कराया। निचले क्रम में मैडी ग्रीन (25 रन) ने कुछ हद तक संघर्ष किया।

ये भी देखे: साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया, नादिनी डी क्लर्क की तूफानी 84 रनों ने छीनी जीत

You may also like