हिमाचल में NSS युवाओं का संकल्प, आपदा पीड़ितों के लिए जुटाए 11,000 रुपये

by Manu
flood

रेहन, 29 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश की हालिया आपदा ने हजारों परिवारों को संकट में डाल दिया है। रेहन के कामरेड रामचंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के NSS स्वयंसेवकों ने एक मिसाल कायम कर दी है। NSS प्रभारी सुरेंद्र कुमार और नीलम के मार्गदर्शन में इन युवाओं ने गांव-गांव जाकर जन सहयोग मांगा और मात्र एक दिन में 11,000 रुपये इकट्ठा कर लिए।

रविवार को रैहन बाजार में इकट्ठा हुई यह राशि एक चेक के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के हवाले कर दी। प्रशासन के जरिए वो अब आपदा प्रभावितों तक पहुंचेगी।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे और स्वयंसेवकों की इस संवेदनशीलता की जमकर तारीफ की। प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने भावुक होकर कहा, “ये बच्चे सच्चे अर्थों में समाज के भविष्य हैं।

ये भी देखे: हिमाचल में स्कूल हॉस्टल के पांचवीं मंजिल से कूदकर 9वीं की छात्रा ने दी जान

You may also like