अब नहीं कर पाएंगे फर्स्ट AC में सफर, रेलवे ने टिकट अपग्रेड नियम में किया बदलाव

by Manu
रेलवे टिकट अपग्रेड

नई दिल्ली, 22 मई 2025: रेलवे ने अपने टिकट अपग्रेड नियम में बड़ा बदलाव किया है। अब एसी कोचों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वेटिंग टिकटों के लिए ऑटो अपग्रेड प्रक्रिया को बदल दिया है। स्लीपर क्लास के टिकट अब बर्थ खाली होने पर भी फर्स्ट एसी में अपग्रेड नहीं किए जाएंगे।

अब स्लीपर क्लास के टिकटों को केवल दो क्लास तक ही अपग्रेड किया जाएगा। पुराने नियम या व्यवस्था के अनुसार, पहले यदि कोई स्लीपर, लोअर क्लास या थर्ड एसी का टिकट वेटिंग लिस्ट में होता था, तो वह अपने आप ही थर्ड, सेकंड या फर्स्ट क्लास में अपग्रेड हो जाता था। इसको लेकर अब रेलवे ने टिकट अपग्रेड नियम ने बड़ा बदलाव कर दिया है।

आपको बता दे कि अब ऐसा नहीं होगा, स्लीपर टिकट को अधिकतम थर्ड एसी (3A) या सेकंड एसी (2A) में अपग्रेड किया जाएगा। प्रथम एसी (1ए) में नहीं, भले ही वह सीट खाली रहे। इसका मतलब यह है कि अगर आपके पास स्लीपर या लोअर क्लास का टिकट है तो आपकी यात्रा सिर्फ सेकंड एसी तक ही सीमित रहेगी। हां, यदि आपके पास थर्ड एसी (3ए) टिकट है तो संभावना है कि आप फर्स्ट एसी (1ए) में भी यात्रा कर सकेंगे।

यह बदलाव ट्रेन के आरक्षित डिब्बों में भीड़ को नियंत्रित करने और सीट वितरण प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए किया गया है।

ये भी देखे: रेलवे ने लोको पायलटों को भोजन और शौचालय के लिए ब्रेक देने से किया इनकार

You may also like