बिहार में शिक्षकों की स्थानांतरण और पदस्थापन की शिकायतों का समाधान अब जिला स्तर पर

by Manu
Nitish Cabinet

पटना, 12 अगस्त 2025: बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को अब स्थानांतरण और पदस्थापन से जुड़ी शिकायतों के लिए शिक्षा विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों की स्थानांतरण, पदस्थापन और अन्य शिकायतों के समाधान के लिए जिला स्तर पर व्यवस्था शुरू की है।

इसके लिए प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी (DM) की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इस संबंध में मंगलवार, 12 अगस्त 2025 को शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव की ओर से सभी 38 जिलों को निर्देश जारी किए गए हैं।

आदेश के मुताबिक, शिक्षकों की स्थानांतरण, पदस्थापन और अन्य शिकायतों का समाधान जिला स्तर पर गठित कमेटी की जिम्मेदारी होगी। कमेटी में जिलाधिकारी अध्यक्ष होंगे, जबकि उप विकास आयुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), अनुसूचित जाति/जनजाति श्रेणी से DM द्वारा नामित एक अधिकारी, एक वरिष्ठ महिला उप समाहर्ता (या अन्य महिला अधिकारी) और अल्पसंख्यक श्रेणी का एक अधिकारी सदस्य होंगे।

ये भी देखे: बिहार के 18 नगर निगमों में लागू होगी पटना जैसी अंचल व्यवस्था, बेहतर प्रशासन के लिए उठाया गया कदम

You may also like