पुष्पा-2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन को पुलिस समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी
फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मची भी भगदड़
हैदराबाद, 24 दिसंबर : पुष्पा-2 फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, अब अल्लू अर्जुन को उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ के मामले में दोबारा पुलिस के आगे पेश होने का नोटिस जारी किया गया है।
जानिए क्या था मामला, पहले क्यों हुए थे गिरफ्तार
हैदराबाद के संध्या थिएटर में चार दिसंबर को भगदड़ के दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उसके आठ वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद, हैदराबाद पुलिस ने मृतक महिला के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया। अल्लू अर्जुन का नाम आरोपी नंबर 11 के रूप में दर्ज किया गया था। उन्हें महिला की मौत के सिलसिले में 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
बता दें कि तेलुगू फिल्मों के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन को चार दिसंबर को फिल्म ‘पुष्पा-2′ की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ की जांच के सिलसिले में मंगलवार को पुलिस के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। चिक्कड़पल्ली के पुलिस निरीक्षक राजू नाइक ने बताया कि अभिनेता को पूर्वा 11 बजे पेश होने के लिए कहा गया है। अल्लू अर्जुन ने पहले कहा था कि वह जांच में सहयोग करेंगे। इससे पहले अधिकारियों ने इस संबंध में मौके का वीडियो भी जारी किया था, जिसमें भगदड़ मची नजर आ रही थी। अब उस मामले को लेकर दोबाराउन्हे पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
पुष्पा-2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन को पुलिस समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी
फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मची भी भगदड़
80