51
नई दिल्ली, 19 अक्तूबर : यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच एक जानकारी के अनुसार रूस की सहायता के लिए उत्तर कोरिया ने अपने 12,000 सैनिक भेजे हैं। इनमें विशेष अभियानों को अंजाम देने में सक्षम टुकड़ी भी शामिल हैं। जानकारी अनुसार इस बीच, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति यून सूक येओल ने यूक्रेन के खिलाफ रूस की सहायता के लिए उत्तर कोरिया द्वारा सेना भेजे जाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए एक आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में शामिल अधिकारियों ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा सैनिकों को भेजा जाना दक्षिण कोरिया और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर सुरक्षा खतरा है। उन्होंने इसको लेकर विचार चर्चा करने के लिए भी कहा।