चंडीगढ़, 18 मार्च 2026: उत्तर कोरिया में 15 मार्च को हुए संसदीय चुनाव में सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (डब्ल्यूपीके) और उसके सहयोगी दलों ने भारी बहुमत हासिल किया है। स्टेट मीडिया के अनुसार पार्टी गठबंधन को 99.93 प्रतिशत वोट मिले। इस चुनाव में वोटिंग प्रतिशत 99.99 दर्ज किया गया।
चुनाव आयोग ने 17 मार्च को नतीजे जारी किए। डब्ल्यूपीके और उसके सहयोगियों ने सुप्रीम पीपुल्स असेंबली की सभी 687 सीटें जीत लीं। मात्र 0.07 प्रतिशत वोटरों ने उम्मीदवारों को खारिज किया। यह चुनाव 15वीं सुप्रीम पीपुल्स असेंबली के लिए हुआ था।
किम जोंग उन खुद इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं थे लेकिन उन्होंने एक कोयला खदान में वोट डाला जहां उन्होंने युवा मजदूरों से मुलाकात की और अर्थव्यवस्था में कोयला उद्योग की अहमियत पर जोर दिया।
ये भी देखे: World Press Freedom Day: वर्ल्ड प्रेस फीडम इंडेक्स में भारत की रैंकिंग में हुआ सुधार