नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनावों के नामांकनों के पहलेपहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन : अनुप्रिता जौहल

जिले अंदर कुल 127 वार्डों में 21 दिसंबर को पड़ेंगी वोटेंं

by TheUnmuteHindi
नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनावों के नामांकनों के पहलेपहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन : अनुप्रिता जौहल

नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनावों के नामांकनों के पहलेपहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन : अनुप्रिता जौहल
– जिले अंदर कुल 127 वार्डों में 21 दिसंबर को पड़ेंगी वोटेंं
पटियाला : नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए नामजदगियों के पहले दिन आज कोई नामजदगी नहीं हुई। यह जानकारी देते पटियाला के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( देहाती विकास)- कम- अतिरिक्त जिला चुनाव अफसर अनुप्रिता जौहल ने बताया कि चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवार सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारियों के पास अपने नामजदगी पत्र 12 दिसंबर 2024 नामजदगियां भरने की आखिरी तारीख ( दोपहर 03: 00 बजे तक) जमा करवा सकेंगे।
ए. डी. सी. अनुप्रिता जौहल ने आगे बताया कि नगर निगम पटियाला की वार्ड नंबर 1 से 14 तक के लिए आर. टी. ओ. पटियाला नमन मडक़न रिटर्निंग अफसर होंगे और सम्बन्धित उम्मीदवार आर. टी. ओ. दफ्तर में अपने नामजदगी पत्र दाखिल करवाएंगे। वार्ड 15 से 20 के लिए एस.डी.एम. पटियाला मनजीत कौर नामजदगी पत्र प्राप्त करेंगे। वार्ड नंबर 30 से 45 के लिए पी.डी.ए. के ई.ओ. – कम- सहायक कमिश्नर (ज) पटियाला रिचा गोयल डी. आर. ओ. कोर्ट जिला प्रशास्निक काम्प्लैक्स में नामजदगी पत्र प्राप्त करेंगे। इसी तरह वार्ड नंबर 46 से 60 एस.डी.एम. नाभा रिटर्निंग अफसर डा. इस्मत विजे सिंह समिति रूम में जिला प्रशास्निक काम्प्लैक्स पटियाला में नामजदगी पत्र प्राप्त करेंगे।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि नगर कौंसिल सनौर के 15 वार्डों, जिनके लिए रिटर्निंग अफसर ए.एम.डी. पी.आर.टी.सी. नवदीप कुमार हैं और यह बीडीपीओ सनौर कार्यालय में नामांकन पत्र प्राप्त करेंगे। नगर पंचायत देवीगढ़ के 13 वार्डांे क लिए एसडीएम दूधनसाधां कृपालवीर ङ्क्षसह रिटॄनग अपुसर लगाए गए हैं तथा यह मार्किट कमेटी दूधनसाधां में नामांकन पत्र हासिल कर रहे हैं। जब कि नगर पंचायत घगा की 13 वार्डांे के लिए एसडीएम समाना तरसेम चंद रिटॄनग अपुसर के तौर पर नामंकन पत्र सकी सीनियर सैकेंडरीस्कूल घगा में हासिल कर रहे हैं। नगर पंचायत घनौर के वार्डांे 11 के लिए रिटॄनग अफसर राजपुरा नायब तहसीलदार घनौर के कार्यालय में नामांकन पत्र हासिल कर रहे हैं। इससे बिना नगर पंचायत भादसों के लिए जिला माल अफसर पटियाला नवदीप ङ्क्षसह रिटॄनग अफसर के तौर पर नायब तहसीलदार भादसों के कार्यालय में नामांकन पत्र हासिल करेंगे।
अतिरिक्त जिला चुनाव अफसर अनुप्रिता जौहल ने बताया कि नगर कौंसिल राजपुरा की वार्ड नंबर 2 में चुनाव होना है, जहां कार्यकारी इंजीनियर जल सप्लाई डिवीजन नंबर 2 पटियाला नायब तहसीलदार कार्यालय, राजपुरा में नामांकन पत्र हासिल करेंगे। इसी तरह ही नगर कौंसिल समाना के वार्ड नंबर 8 के लिए नायब तहसीलदार समाना को रिटॄनग अफसर लगाया गया है। जबकि नगर कौंसिल पातड़ां के एक वार्ड नंबर 12 के लिए एसडीएम पातड़ा अशोक कुमार नामांकन पत्र हासिल कर रहे हैं तथा नगर कौंसिल नाभा के वार्ड नंबर 16 के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी इंजीनियर नाभा नायब तहसीलदार के कार्यालय में नामांकन पत्र प्राप्त करेंगे। इसी दौरान एडीसी अनुप्रिता जौहल ने बताया कि नगर निगम पटियाला में 242 पोलिंग बूथ हैं, नगर कौंसिलसनोर में 15 पोलिंग बूथ, नगर पंचायत देवीगढ़ तथाघगा में 13-13 पोलिंग बूथ हैं। इसी तरह नगर पंचायत घनौर व भादसों में 11-11 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जबकि नगर कौंसिल समाना, नाभा, राजपुरा व पातड़ां में 2-2 पोलिंग स्टेशन होंगे।

You may also like