आस्ट्रेलिया में जीत के लिए नीतिश रेड्डी की रही प्रभावशाली पारी : सुनील गावस्कर
नई दिल्ली, 3 दिसंबर : भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भारत की टीम द्वारा आस्ट्रेलिया पर की गई जीत दर्ज के बाद बयान दिया है। उन्होंने अपने कॉलम में लिखा, सबसे प्रभावशाली पारी नीतीश रेड्डी की रही। उन्होंने मैच अवेयरनेस दिखाई और अपने प्रदर्शन से बताया कि उस समय में उस मौके पर क्या जरूरी था। उन्हें देखकर लगा ही नहीं कि वह डेब्यू कर रहे हैं। पहली पारी में भी उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया और जहां रन बनाने की जरूरत थी, वहां रन बनाए और वह पहली पारी में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनकी गेंदबाजी भी काम आई और उनकी फील्डिंग भी शानदार थी। वह भविष्य के स्टार में से एक हैं। सुनील गावस्कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं। नियमित कप्तान रोहित शर्मा के बिना खेलते हुए टीम इंडिया ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया पर 295 रन की यादगार जीत दर्ज की है।
आस्ट्रेलिया में जीत के लिए नीतिश रेड्डी की रही प्रभावशाली पारी : सुनील गावस्कर
66
previous post