नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी यादव ने दी बधाई

by Manu
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बिहार विधानसभा में तीखी नोकझोंक

पटना, 21 नवंबर 2025: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ कुल 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

शपथग्रहण के बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ”बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से लोगों की आशाओं पर खरी उतरेगी। अपने वादों और घोषणाओं को पूरा करेगी।”

ये भी देखे: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, गांधी मैदान में भव्य समारोह

You may also like