पटना, 20 नवंबर 2025: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को बिहार की नई सरकार का शपथग्रहण समारोह धूमधाम से हुआ। जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सभी को शपथ दिलाई। समारोह सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ। हजारों समर्थक जमा हुए। जय श्री राम के नारे गूंजे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने शपथग्रहण देखा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। एनडीए शासित राज्यों के कई सीएम पहुंचे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।
एनडीए ने चुनाव में 202 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। भाजपा को 89, जदयू को 85 सीटें मिलीं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी शपथ ली। भाजपा को कैबिनेट में 14, जदयू को 10, लोजपा रामविलास को 2 और अन्य सहयोगियों को शेष पद मिले। तीन महिलाएं और एक मुस्लिम मंत्री शामिल हुए। पोर्टफोलियो वितरण जल्द होगा।
ये भी देखे: बिहार में नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ, पटना के गांधी मैदान में भव्य समारोह