नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव रिजल्ट से पहले मंदिर, मजार और दुरुद्वारे में टेका मत्था

by Manu
Nitish kumar

पटना, 12 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में धार्मिक स्थलों पर दर्शन किए। उन्होंने दरगाह मंदिर और गुरुद्वारे में मत्था टेका। राज्य में शांति और सद्भाव की कामना की।

नीतीश ने राज्य में अमन चैन की दुआ मांगी। सुबह वे सरकारी आवास से निकले। सबसे पहले पटना हाई कोर्ट परिसर की मजार पहुंचे। वहां पारंपरिक तरीके से चादर चढ़ाई। राज्य में शांति की प्रार्थना की।

इसके बाद नीतीश पटना जंक्शन के महावीर मंदिर गए। भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की। प्रसाद चढ़ाया फिर पटना सिटी के ऐतिहासिक गुरुद्वारे का दौरा किया। वहां मत्था टेका।

इस मौके पर मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी उनके साथ थे। जनता दल यूनाइटेड के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। राजनीतिक विश्लेषक सुभाष पांडे ने नीतीश कुमार के इस दौरे को चुनाव परिणाम से पहले संतुलन की राजनीति का प्रतीक बताया है।

ये भी देखे: Bihar Chunav Voting: वोटिंग के बीच ललन सिंह से मिलने पहुंचे CM नीतीश

You may also like