नई दिल्ली, 20 जनवरी 2026: बिहार के युवा नेता नितिन नवीन ने निर्विरोध चुनाव जीतकर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल ली है। आज सुबह उन्होंने दिल्ली के कई प्रसिद्ध मंदिरों में माथा टेका। इसके बाद वे सीधे बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।
नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में उत्साह का माहौल है। वरिष्ठ नेताओं की भारी भीड़ जमा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं।

नितिन नवीन 45 वर्ष के हैं और पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। उनका निर्विरोध चुनाव पार्टी में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने का संदेश दे रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के मजबूत समर्थन से उनका रास्ता पहले से ही साफ था। नामांकन के दौरान भी कोई अन्य उम्मीदवार सामने नहीं आया।
ये भी देखे: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव: नितिन नवीन ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध चुनाव तय