नाइजीरियन नागरिक जोएल ओसाजिया ओमिलियामन को NDPS एक्ट के तहत दोषी ठहराया, 3 साल जेल और जुर्माना

by Manu
सजा verdict

मोहाली, 23 जनवरी 2026: मोहाली के STF ने ड्रग्स तस्करी के मामले में नाइजीरियन नागरिक जोएल ओसाजिया ओमिलियामन को गिरफ्तार किया था। इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशंस जज नितिका वर्मा की कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया है।

कोर्ट ने NDPS एक्ट के तहत जोएल ओसाजिया ओमिलियामन को 3 साल की सश्रम कारावास और 3,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इसके अलावा फॉरेनर्स एक्ट के तहत उसे 2 साल की जेल और 1,000 रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

STF थाने के इंचार्ज राम दर्शन ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक नाइजीरियन नागरिक सेक्टर-68 के सिटी पार्क में किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। STF ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 30 ग्राम बर्फ (आइस), 20 ग्राम कोकीन और 10 ग्राम सफेद पाउडर बरामद हुआ।

आरोपी तिलक नगर, नई दिल्ली में रहता था। STF के अनुसार जोएल ने दिल्ली से यह ड्रग्स लाया था और बेचने की फिराक में था। जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी ड्रग्स के मामले में पकड़ा जा चुका है। साल 2018 में STF ने उसे 270 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। मोहाली कोर्ट ने उस मामले में उसे 10 साल की सजा सुनाई थी।

ये भी देखे: पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद: 2018 के दुष्कर्म मामले में मोहाली कोर्ट का फैसला

You may also like