नाइजीरिया ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान

by TheUnmuteHindi
नाइजीरिया ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान

नई दिल्ली, 18 नवंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू से सम्मान ग्रहण करने के बाद कहा, ‘मैं इसे बड़ी विनम्रता से स्वीकार करके भारत की 140 करोड़ आबादी और भारत-नाइजीरिया की मैत्री को समर्पित करता हूं। बता दें कि नाइजीरिया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से सम्मानित किया है। इसके साथ ही, वह यह सम्मान पाने वाले दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति बन गए। प्रधानमंत्री ने इस सम्मान के लिए नाइजीरिया की सरकार और जनता को धन्यवाद दिया। मोदी ने कहा कि भारत और नाइजीरिया के बीच संबंध आपसी सहयोग, सद्भावना और सम्मान पर आधारित हैं।

You may also like