52
नई दिल्ली, 1 अक्तूबर :माओवादियों से जुड़े लोगों के परिसरों पर केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा छापामारी करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि नेताजी नगर, पानीहाटि, बैरकपुर, सोदपुर, आसनसोल समेत अन्य स्थानों पर एनआईए ने छापा मारा। दरअसल, एजेंसी को दो महिलाओं और उनके सहयोगियों के माओवादियों से संबंध होने की जानकारी मिलने के बाद छापेमारी की। सूत्रों ने कहा, इन महिलाओं ने पूर्वी भारत में माओवादी नेटवर्क फैलाने के लिए भेजे गए धनराशि की हेराफेरी की थी। एनआईए की छापेमारी यह पता लगाने के लिए है कि माओवादी संगठन में इन लोगों की क्या भूमिका थी। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज बरामद हुए, जिसे लेकर यह छापामारी की गई थी।