नये चुने पार्षद बदलेंगे पटियाला की नुहार : हरचंद सिंह बरसट

पंजाब का सर्वपक्षीय विकास ही 'आप' का मुख्य उद्देश्य, पटियाला की तरक्की पर दिया जाएगा विशेष ध्यान

by TheUnmuteHindi
नये चुने पार्षद बदलेंगे पटियाला की नुहार : हरचंद सिंह बरसट

नये चुने पार्षद बदलेंगे पटियाला की नुहार : हरचंद सिंह बरसट
आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव ने कहा- पंजाब का सर्वपक्षीय विकास ही ‘आप’ का मुख्य उद्देश्य, पटियाला की तरक्की पर दिया जाएगा विशेष ध्यान
पटियाला : आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि नये चुने पार्षदों द्वारा पटियाला के विकास कार्यों को तेजी से करते हुए शहर की नुहार बदली जाएगी। पटियाला की तरक्की और खुशहाली के लिए रुके हुए सभी विकास कार्यों को पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की अपनी सरकार है, जिसका मुख्य उद्देश्य पंजाब का सर्वपक्षीय विकास करना है, जिसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पंजाब सरकार द्वारा मिसाली काम किए गए हैं। 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के करीब 50 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। खेतों को नहरों का पानी देना, स्कूल ऑफ एमिनेंस, सड़क सुरक्षा फोर्स सहित पंजाब में नई इंडस्ट्री लगाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सार्थक कदम उठाए गए हैं। इसके साथ ही पिछले करीब 30-35 सालों से पटियाला में मछली मंडी बनाने की मांग को पूरा करते हुए पटियाला के घलोड़ी में नई मछली मंडी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि पटियाला वासियों ने नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करके यह साबित कर दिया है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु लिए जा रहे फैसलों और नीतियों से लोग बहुत खुश हैं। पटियाला शहर के विकास के लिए सभी पार्षदों द्वारा अपने वार्डों के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।

प्रदेश महासचिव ने कहा कि पटियाला के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी और प्रदेश सरकार द्वारा ग्रांट जारी करने में भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और बिना किसी पक्षपात के प्रत्येक वार्ड का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पार्टीबाजी से ऊपर उठकर अपने क्षेत्र के विकास और पंजाब की तरक्की में अपना योगदान दें और पंजाब सरकार की नीतियों को जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचाएं, तांकि आम लोगों को पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ मिल सके।

You may also like