न्यूजीलैंड टीम के कप्तान और ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने किया संन्यास का ऐलान

by Manu
सोफी डिवाइन

Sophie Devine Retirement: न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और शानदार ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने ऐलान किया है कि वे 2025 के अंत में भारत और श्रीलंका में होने वाले महिला वनडे विश्व कप के बाद वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी। 35 वर्षीय डिवाइन को महिला क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिना जाता है।

सोफी डिवाइन का क्रिकेट करियर

उन्होंने 152 वनडे में 31.66 की औसत से 8 शतकों की मदद से 3990 रन बनाए हैं और 107 विकेट लिए हैं। इसके अलावा, 146 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने एक शतक के साथ 3431 रन और 119 विकेट हासिल किए हैं। डिवाइन ने टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है।

संन्यास पर डिवाइन का बयान

मंगलवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट के बयान में डिवाइन ने कहा, “मुझे लगता है कि यह मेरे लिए सही समय है। मैं भाग्यशाली हूं कि न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस फैसले में मेरा साथ दिया। मैं अभी भी न्यूजीलैंड के लिए टी20 क्रिकेट खेल सकती हूं।”

यह बयान न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा 17 केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की घोषणा से पहले आया है, जो बुधवार को होगी। डिवाइन टी20 क्रिकेट के लिए उपलब्ध रहेंगी, लेकिन उन्हें केंद्रीय अनुबंध नहीं मिलेगा। महिला वनडे विश्व कप 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा।

ये भी देखे: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार होगी इंडिया-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच, देखें शेड्यूल

You may also like