अंबाला से राजस्थान के लिए नई ट्रेन की शुरुआत, ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा

by Manu
नई दिल्ली: भीड़ नियंत्रण के लिए ट्रेनों के ठहराव में बदलाव

अंबाला, 27 सितंबर 2025: अंबाला रेल मंडल ने चंडीगढ़ से राजस्थान के पिंक सिटी जयपुर होते हुए उदयपुर तक चलने वाली नई ट्रेन की शुरुआत कर दी है। विशेष ट्रेन नंबर 09671 का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हो गया। यात्रियों को राजस्थान की सैर को आसान बना देगा।

ट्रेन उदयपुर से रवाना हुई और लगभग 1 घंटे 5 मिनट की देरी से अंबाला कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंची। यहां अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा समेत अन्य विभागीय अफसरों ने फूलों की मालाओं से नई ट्रेन का भव्य स्वागत किया। सात मिनट के ठहराव के बाद हरी झंडी दिखाकर इसे चंडीगढ़ की ओर रवाना कर दिया गया।

वापसी में ट्रेन नंबर 09672 ने सुबह 11:20 बजे चंडीगढ़ से सफर शुरू किया और ठीक 12 बजे अंबाला कैंट पहुंच गई। यहां पांच मिनट रुकने के बाद इसे उदयपुर के लिए गुडबाय कहा गया।

ये भी देखे: पंजाब-जम्मू में बाढ़ का कहर, 30 अगस्त को जम्मू रूट की कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी

You may also like