पंजाब में 1 अप्रैल से स्कूलों का नया समय, सरकार ने जारी किया आदेश

by Manu
अमृतसर स्कूल बंद

Punjab School Timing Change: पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने फैसला लिया है कि 1 अप्रैल से राज्य के सभी स्कूलों का समय बदल जाएगा। नए नियम के तहत प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल अब सुबह 8 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे तक चलेंगे। यह नया समय 30 सितंबर 2025 तक लागू रहेगा। गर्मियों के मौसम को देखते हुए यह बदलाव किया गया है, ताकि बच्चों को दोपहर की गर्मी से राहत मिल सके।

पहले क्या था समय?

पहले प्राइमरी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलते थे, वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक था। अब सभी स्कूलों के लिए एकसमान समय लागू कर दिया गया है।

आज, 29 मार्च को राज्य के स्कूलों में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों के प्रदर्शन और नए सत्र की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद 1 अप्रैल से स्कूल नए समय के साथ शुरू होंगे।

इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज धुरी के स्कूलों का दौरा करेंगे, जबकि शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस मोहाली के स्कूलों का जायजा लेंगे।

School Timing change in punjab

ये भी देखे: Punjab Holidays: पंजाब में 2 दिन की सरकारी छुट्टी, स्कूल-दफ्तर रहेंगे बंद

You may also like