रेलवे का नया नियम, काउंटर से तत्काल टिकट बुक करने पर अब OTP देना होगा

by Manu
New Railway rule

चंडीगढ़, 03 दिसंबर 2025: Railway tatkal ticket new rule: रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर लाइन लगाकर तत्काल टिकट कटाने वालों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे ने बुकिंग को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए OTP आधारित नया सिस्टम चालू कर दिया है। अब काउंटर से तत्काल टिकट तभी जारी होगा जब यात्री का मोबाइल नंबर पर आया OTP सही दर्ज हो। यह कदम फर्जी बुकिंग और दलालों की धांधली रोकने के लिए उठाया गया।

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने इंडिया टीवी डिजिटल से पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह बदलाव यात्रियों को सच्ची सुविधा देगा। पायलट प्रोजेक्ट 17 नवंबर 2025 से शुरू हुआ था। पहले कुछ ट्रेनों पर आजमाया गया। सफलता देखकर अब 52 ट्रेनों पर लागू हो चुका। अगले कुछ दिनों में पूरे नेटवर्क पर फैल जाएगा।

इससे पहले रेलवे ने डिजिटल टिकटिंग में कई कदम उठाए। जुलाई 2025 में तत्काल की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी किया। अक्टूबर 2025 में जनरल रिजर्वेशन के पहले दिन बुकिंग पर OTP सिस्टम चालू हुआ। यात्रियों ने इसे सराहा। पारदर्शिता बढ़ी। अब यही फॉर्मूला काउंटर तक पहुंचा।

काउंटर पर बुकिंग का तरीका सरल रहेगा। यात्री रिजर्वेशन स्लिप पर मोबाइल नंबर लिखेगा। क्लर्क OTP जेनरेट करेगा। यात्री OTP बताएगा। वेरिफाई होने पर टिकट मिलेगा। यह सभी प्लेटफॉर्म पर लागू होगा।

ये भी देखे: तत्काल टिकट चाहिए तो 1 जुलाई से पहले कर ले ये काम! तुरंत बुक होगी टिकट

You may also like