New Jersey Helicopter Crash: न्यू जर्सी में भयानक हेलीकॉप्टर हादसा: हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर

by Manu
New Jersey Helicopter Crash

न्यू जर्सी, 28 दिसंबर 2025: New Jersey Helicopter Crash News: अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में रविवार को दो हेलीकॉप्टरों के बीच हवा में टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसा दक्षिणी न्यू जर्सी के अटलांटिक काउंटी में हैमंटन म्युनिसिपल एयरपोर्ट के पास हुआ। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह मिड-एयर कोलिजन यानी हवा में टक्कर का मामला है।

प्रत्यक्षदर्शियों और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि टक्कर के बाद एक हेलीकॉप्टर बेकाबू होकर तेजी से घूमता हुआ नीचे गिरा। गिरते ही उसमें आग लग गई।

हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव दल पहुंचे। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है।

एफएए और स्थानीय पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या पायलट की गलती को मुख्य कारण माना जा रहा है।

ये भी देखे: US Helicopter Crash: कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर हाईवे पर हुआ क्रैश, 3 लोग घायल

You may also like