हरियाणा में तीन साल तक नहीं बनेंगे नए जिले, इस कारण रुका मामला

by Nishi_kashyap
नए जिले

हरियाणा, 24 जून 2025: हरियाणा प्रदेश में पाँच नए जिले बनाने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बतादें की हरियाणा में नए जिले बनाने का काम तीन सालों के लिए रोक दिया गया है। यानि अब तीन साल तक हरियाणा में कोई नया जिला नहीं बनेगा। राज्य सरकार इस पर केंद्र सरकार की जाति जनगणना के बाद कोई फैसला ले सकेगी। अभी तक प्रदेश की सैनी सरकार ने केवल दो जिलों पर ही विचार किया है। इनमें एक हिसार का हांसी और दूसरा सोनीपत का गोहाना शामिल हैं।

30 जून को खत्म होगा सब कमेटी का कार्यकाल

जानकारी के अनुसार, जाति जनगणना के कारण राज्य सरकार की ओर से नए जिलों के विचार को लेकर बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी की एक भी मीटिंग जून में नहीं बुलाई गई है। वहीं 30 जून को कैबिनेट सब कमेटी का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। ऐसे में 2027 या 2028 में नई कैबिनेट सब कमेटी बनाई जाएगी और फिर से नए जिले बनाने को लेकर विचार किया जाएगा।

गुरुग्राम के मानेसर को भी जिला बनाने की माँग

अब तक जिन नए जिलों को बनाने की तैयारी चल रही थी उनमें शामिल है, हिसार का हांसी, करनाल का असंध, सिरसा का डबवाली, जींद का सफीदों और सोनीपत का गोहाना। इनमें से हांसी और डबवाली को पहले ही पुलिस जिला बनाया जा चूका है। बतादें की अब गुरुग्राम के मानेसर को भी जिला बनाने की माँग की जा रही है, लेकिन अभी तक इस पर कोई विचार नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े: HSSC Govt Jobs 2025 Update: युवाओं में खुशी की लहर ! HSSC ने यूट्यूब चैनल किया लॉन्च

You may also like