NEET UG Result 2025: नीट यूजी का रिजल्ट हुआ जारी, यहां करे चेक

by Manu
NEET UG Result 2025

NEET UG Result 2025: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2025) का रिजल्ट 14 जून 2025 को जारी हो गया है। इस बार राजस्थान के सीकर जिले के महेश कुमार ने 99.9999547 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर टॉप किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने इस परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को किया था, जिसमें 22.7 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 12,36,531 छात्रों ने क्वालिफाई किया है, जो अब MBBS, BDS, और अन्य मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।

 रिजल्ट (NEET UG Result) चेक करने के लिए स्टेप्स:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर “NEET UG 2025 Result” या “Scorecard Download” लिंक पर क्लिक करें।

अपनी एप्लिकेशन संख्या, जन्मतिथि, और सिक्योरिटी पिन डालें।

स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसमें विषय-वार अंक, कुल स्कोर, परसेंटाइल, और ऑल इंडिया रैंक शामिल होंगे।

रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें, क्योंकि यह काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।

इस साल परीक्षा का स्तर पिछले साल की तुलना में कठिन था, खासकर फिजिक्स सेक्शन में, जिसके कारण कटऑफ में कमी आई है। जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ 686-144 और SC/ST/OBC के लिए 161-127 के बीच है।

टॉपर्स की सूची में दिल्ली की अविका अग्रवाल (AIR 5, 99.9996832 परसेंटाइल) ने महिला उम्मीदवारों में पहला स्थान हासिल किया है। रिजल्ट के साथ NTA ने फाइनल आंसर की भी जारी की है, जिसे आप वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

ये भी देखे: NEET-PG 2025 परीक्षा एक ही पाली में होगी, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

You may also like