नीरज चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका में फहराया भारत का झंडा, जीता यह टूर्नामेंट!

by Manu
नीरज चोपड़ा

Neeraj Chopra Won World Athletics Continental Tour Challenger: भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में आयोजित पॉट इनविटेशनल ट्रैक प्रतियोगिता जीतकर अपने सत्र की धमाकेदार शुरुआत की। बुधवार को वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर में नीरज ने 84.52 मीटर का थ्रो फेंककर छह खिलाड़ियों के बीच पहला स्थान हासिल किया।

नीरज चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका के 25 वर्षीय डौव स्मिट को पछाड़ा, जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82.44 मीटर रहा। हालांकि, नीरज का यह प्रदर्शन उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर से कम था, वहीं स्मिट अपने सर्वश्रेष्ठ 83.29 मीटर के करीब पहुंचे। इस प्रतियोगिता में केवल नीरज और स्मिट ही 80 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंक सके। दक्षिण अफ्रीका के डंकन रॉबर्टसन 71.22 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज इन दिनों पोटचेफस्ट्रूम में अपने नए कोच, चेक गणराज्य के जान जेलेज्नी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। जेलेज्नी तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्ड धारक हैं, जिनके नाम 1996 में जर्मनी में 98.48 मीटर का विश्व रिकॉर्ड और अब तक के शीर्ष दस थ्रो में से पांच थ्रो शामिल हैं।

ये भी देखे: MI बनाम SRH पिच रिपोर्ट, वानखेड़े स्टेडियम में आज होगा माह मुकाबला

You may also like