एनडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव कार्य में लगी हैं : श्रवण कुमार

by TheUnmuteHindi
एनडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव कार्य में लगी हैं : श्रवण कुमार

पटना, 3 अक्तूबर : जनसुनवाई के माध्यम से बाढ़ पीडि़तों की समस्याओं को सुना जा रहा है और सरकार लगातार उनके समाधान के लिए काम कर रही है। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम दिन-रात बचाव कार्यों में लगी हुई है और सरकार 24 घंटे मदद के लिए तत्पर है। यह विचार बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि ‘सरकार हर समय स्थिति पर नजर बनाए हुए। मंत्री ने कहा कि सरकार हर समय स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि राज्य सरकार और एनडीए गठबंधन मिलकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पूरी तरह से सजग हैं। एनडीआरएफ की टीमों ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों को तेज कर दिया है, और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य जारी है तथा लोगों की समस्याओ को सुना जा रहा है।

You may also like