मुखबिरी केशक में नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या
नई दिल्ली, 11 दिसंबर : नक्सलियों द्वारा लगातार किसी ना किसी वारदात को अंजाम दिया जा रहा है, जिसके तहत गत दिवस नक्सलियों ने पुलिस मुखबीरी के आरोप में एक भाजपा नेता की गला घोंटकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने बीती रात फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोमनपल्ली निवासी भाजपा नेता कुडिय़ाम माड़ो पिता मुरा कुडिय़ाम उम्र करीब 35 को पहले घर से उठाकर ले गए, फिर घर से कुछ दूर ले जाने के बाद नक्सलियों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी है। हत्या कर शव तोयनार चौक के पास फेंक दिया। घटनास्थल पर नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें माड़ो पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या किए जाने की बात लिखी गई है। इधर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।
मुखबिरी केशक में नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या
64