नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट

by TheUnmuteHindi
नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट

नई दिल्ली, 19 सितंबर : नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्त के कारण एक सीआरपीएफ जवान के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार यह ब्लास्त पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में हुआ। जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है। इलाज उपरांत उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन अपने दस्ता के सदस्यों के साथ सारंडा के कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है।

You may also like