नई दिल्ली, 18 अक्तूबर : भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर जब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (स्ष्टह्र) समिट में भाग लेने पहुंचे, तब शरीफ ने कहा कि वह भारत आना चाहते हैं, अगर दोनों टीमें किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में खेलती हैं। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट संबंध हमेशा से जटिल और संवेदनशील रहे हैं। हाल ही में, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया, जिसने क्रिकेट प्रेमियों के बीच नई उम्मीद जगाई है। नवाज शरीफ ने इस बात पर जोर दिया कि क्रिकेट संबंधों को फिर से स्थापित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, कि एक-दूसरे के देशों में टीमें न भेजने से हमें क्या फायदा होगा? उन्होंने इस पर आगे कहा, आपने मेरे दिल की बात कह दी है, जिससे यह साफ है कि वह क्रिकेट के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अपनी इच्छा भी जाहिर की।
नवाज शरीफ ने जाहिर की भारत आने की इच्छा
92
previous post