फरीदाबाद, 08 जनवरी 2026: फरीदाबाद में एक राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग कोच पर नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म का बेहद गंभीर आरोप लगा है। यह घटना 16 दिसंबर 2025 को सूरजकुंड के एक होटल में हुई। आरोपी कोच ने पीड़िता को मैच की चर्चा के बहाने होटल में बुलाया था।
पीड़िता खिलाड़ी के अनुसार, कोच ने उसे खेल संबंधी चर्चा के बहाने सूरजकुंड के ताज होटल में एक कमरे में बुलाया। वहां पहुंचने पर कोच ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर कोच ने खिलाड़ी को उसके करियर को बर्बाद करने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता गहरे सदमे में थी। उसने 6 जनवरी 2026 को अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। मां ने तुरंत फरीदाबाद के महिला थाना एनआईटी में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कोच के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 6 और बीएनएस की धारा 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच शुरू हो चुकी है।
ये भी देखे: बहराइच में मदरसे के मौलाना पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार