अमेरिका, 30 सितंबर : नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण विल्मोर और विलियम्स को स्पेसएक्स कैप्सूल के जरिए धरती पर लाने का निर्णय लिया। इसलिए स्पेसएक्स का नया कैप्सूल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स समेत जून से फंसे दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर वापिस लाने के लिए अंतरिक्ष में पहुंच गया। स्पेसएक्स ने बचाव अभियान के लिए शनिवार को उड़ान भरी। चार सीट वाले इस कैप्सूल में क्षमता से कम केवल दो अंतरिक्ष यात्री हैं, क्योंकि दो सीटें बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स के लिए खाली रखी गई हैं। कैप्सूल के अगले साल धरती पर लौटने की संभावना है। नासा ने बताया कि उड़ान के बाद ‘थ्रस्टर’ की विफलता और ‘हीलियम’ रिसाव जैसी गंभीर समस्याएं सामने आई हैं, जिसके चलते स्टारलाइनर इस महीने की शुरुआत में खाली ही धरती पर लौट आया। अब दोबारा कैप्सूल भेजा गया है।
नासा ने विल्मोर और विलियम्स को स्पेसएक्स कैप्सूल के जरिए धरती पर लाने का निर्णय लिया
60
previous post