19
नागपुर, 02 सितंबर 2025: महाराष्ट्र के नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट उड़ान के दौरान किसी पक्षी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फ्लाइट को बीच रास्ते से यू-टर्न लेकर नागपुर एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। नागपुर एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना आज सुबह हुई। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के पक्षी से टकराने की आशंका जताई गई, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर फ्लाइट को वापस नागपुर लैंड करवाया गया।
इस विमान में 160-165 यात्री सवार थे। एहतियात के तौर पर फ्लाइट को दोबारा जांच के लिए उतारा गया और बाद में इसे रद्द कर दिया गया। नागपुर एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया।
ये भी देखे: गोवा से इंदौर जा रही इंडिगो फ्लाइट की तकनीकी खराबी के वजह से इमरजेंसी लैंडिंग