नौवे पातशाह के शहीदी गुरुपर्व को समर्पित गुरुद्वारा मोती बाग साहिब से सजाया नगर कीर्तन

by TheUnmuteHindi
नौवे पातशाह के शहीदी गुरुपर्व को समर्पित गुरुद्वारा मोती बाग साहिब से सजाया नगर कीर्तन

नौवे पातशाह के शहीदी गुरुपर्व को समर्पित गुरुद्वारा मोती बाग साहिब से सजाया नगर कीर्तन
पटियाला : हिंद की चादर नौवे पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के चरनछोह स्थान इतिहासिक गुरुद्वारा श्री मोती बाग साहिब से शहीदी गुरुपर्व को समर्पित पांच प्यारों की योग अगुवाई में नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन की आरंभता हैड ग्रंथी भाई प्रणाम ङ्क्षसह द्वारा अरदास उपरांत हुई। इस मौके शिरोमणि कमेटी मैंबर जत्थेदार जसमेर ङ्क्षसह लाछडू ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप अदब, सतिकार और श्रद्धा भावना के साथ फूलों के साथ सजी पालिकी में सुशोभित किया। नगर कीर्तन पांच प्यारों व पांच निशानची सिंहों की अगुवाई में नगर कीर्तन पड़ाव की ओर रवाना हुआ । नगर कीर्तन की आंरभता मौके प्रधान प्रो. कृपाल ङ्क्षहस बडूंगर, शिरोमणि कमेटी मैंबर बीबी कुलदीप कौर टोहड़ा शिरोमणि सतविंदर ङ्क्षसह टोहड़ा, हैड ग्रंथी ज्ञानी फूला ङ्क्षसह, हैड ग्रंथी भाई हरविंदर ङ्क्षसह, बाबा इंद्र ङ्क्षसह कार सेवा वाले, मैनेजर निशान ङ्क्षसह जफरवाल से अतिरिक्त शहर की शख्सीयतों ने शिरकत की ।
नगर कीर्तन के दौरान गत्तका पार्टियों ने जौहर दिखाए, वहां ही पालिकी के आगे झाडू बरदार बनकर सेवा कर रही संगतें भी खिंच का केंद्र बनी रही तथा सिख संगठनों से अतिरिक्त शब्दी जत्थों, बैंड पार्टियां, स्कूली बच्चों और गुरमति कालेज के विद्यार्थियों ने नगर कीर्तन को विलक्षण रंग प्रदान किया। नगर कीर्तन दौरान हैड ग्रंथी भाई प्रणामङ्क्षसह ने संगतों को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन, इतिहास और विचारधारा के साथ जुडक़र गुरमति के फलसफे को अपनाने की अपील की ।

You may also like